जालंधर/लुधिअना (sneha) : पंजाब में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। आज के समय में पंजाब ‘क्राइम हब’ बन चुका है। आए दिन पंजाब से लूट, चोरी, गोलीबारी और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अपराधी रात के साथ साथ आजकल दिन में भी लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रही है। दरअसल, यहां चलती आटो में लड़की को किडनैप कर गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद हर तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार शिमलापुरी की एक युवती ने सुबह 6 बजे अपने काम पे जाने के लिए ऑटो किया था लेकिन ऑटो चालक युवक ने किडनैप कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की को कैंड नहर के नजदीक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। फिर उसे चलते ऑटो से फैंक कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत ही ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार उसमे से एक नाबालिक है 17 साल उम्र बताई जा रही है। इसके साथ ही पीड़ित लड़की को पुलिस द्वारा अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है।
















