जालंधर (sneha) : पंजाब में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। लोग घरों मे दुबकने को मजबूर हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पंजाब के 23 जिलों में कोहरे और ठंड का कहर जारी रहेगा। विभाग ने घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ सभी जिलों में तापमान गिरा है। वहीं, गुरदासपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 9 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मोहाली 13.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है। विभाग ने लोगों को ड्राइव धीरे करने और सैर आदि न करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। इस वजह से पंजाब में वैसे मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, राज्य में आज से लेकर 6 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा। ऐसे में लोगों खुद को अपना ख्याल रखना होगा।


















