पंजाब में झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

0
82

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण राज्य में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 फरवरी के बीच राज्य में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है क्योंकि मैदानी इलाकों में बारिश और पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। बता दें कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके चलते पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और फिर भारी बारिश की भी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here