पंजाब में मंगलवार दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सोमवार ko पंजाब के 6 जिले धुंध की चपेट में रहे, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, 22 दिसंबर व उसके बाद येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ये धुंध सुबह सुबह अधिक घनी रहने वाली है।
जालंधर शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज दोपहर अच्छी धूप खिलेगी। वही, दिन का अधिक्तम तपमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर से अगले दिन पंजाब में बादल छाने की उम्मीद है। वहीं, 23 दिसंबर के बाद प्रदेश के कुछ देशों में बारिश का भी अनुमान है।


















