पंजाब डेस्क :बता दे की पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों द्वारा अपने स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी के तहत भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने इन चुनावों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए है। भाजपा द्वारा 36 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन द्वारा इसे लेकर सूची जारी की गई है। इसमें जालंधर इंचार्ज की कमान मनोरंजन कालिया और अश्वनी शर्मा को दी गई है। इसके साथ को-इंचार्ज की जिम्मेदारी के.डी. भंडारी को दी गई है।
आपको बता दें कि पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। इसके तहत दिसंबर के अंत तक नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है।












