पंजाब में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा धूमधाम से

0
61

पंजाब डेस्कः भारत सहित पंजाब में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालयों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग शिविर लगाए गए, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी तरह जालंधर के मॉडल टाऊन, PAP मैदान में बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया। आपको बता दें कि इस साल (2024) को योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण है। इस थीम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ बनाना है। बता दें कि योग की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। 2014 में 27 सितंबर को प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे 11 दिसंबर 2014 को स्वीकार किया गया था। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here