पंजाब में मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट

0
36

जालंधर/चंडीगढ़ (नवनीत कौर) : मौसम केंद्र ने दो दिन के लिए यैलो और 18 व 19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो ऑरेंज अलर्ट को भी यैलो या रैड में बदला जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह 11.30 बजे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह से मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर होते-होते तापमान में इजाफा होना शुरू हुआ।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह का कहना है कि स्थिति बिल्कुल लू की बनी हुई है। इसे देख पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से साढ़े चार डिग्री ज्यादा है। ऐसे ही हालात अभी बने हुए हैं।विभाग की माने तो वीरवार से शहर में गर्म हवाएं यानि लू महसूस की जा सकेगी। 18 तारीख को सीवियर हीट वेव्स के भी आसार जताए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here