पंजाब में शादी के बीच दुल्हन की मौत, खाली लौटी बारात

0
68

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शादी के बीच दुल्हन का ब्लड प्रेशर (BP) लो हो गया। जिससे उसकी मौत गई। इसके बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं लड़की के घरवालों को डोली की जगह अर्थी निकालनी पड़ी।

मामला गुरहरसहाय के गांव स्वाह वाला का है। यहां सोमवार को जय चंद की 23 वर्षीय बेटी नीलम की शादी थी। उनकी बेटी को ब्याहने के लिए गांव रुकना बस्ती से महेंद्र कुमार थिंद का बेटा गुरप्रीत बारात लेकर पहुंचा था। घरवालों ने बारात का स्वागत धूमधाम से किया। हर तरफ खुशी का माहौल था।

नीलम की मां ने बताया कि आनंद कारज से पहले बेटी ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। इसके बाद उसे पीने के लिए पानी दिया गया और उसे आराम हो गया। फिर उसका आनंद कारज हुआ। जब बेटी को स्टेज पर ले जा रहे थे तो वह बेहोश हो गई। नीलम के मुंह पर पानी के छींटे मारे, लेकिन उसे होश नहीं आया।

करीब 10 मिनट तक लोगों ने लड़की को होश में लाने की कोशिश की। परिजनों ने फौरन गांव के डॉक्टर को बुलाया और लड़की को दिखाया। उसी दौरान डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हर तरफ मातम पसर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here