पंजाब में हुआ बड़ा हादसा देर रात युवक की गोलियां मारकर हत्या

0
54

जालंधर(सिमरन)जालंधर जिला के भोगपुर मे देर रात को युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा रेलवे फाटक के पास युवक को हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं इस घटना को लेकर देहात के एसएसपी हरकमल सिंह खख ने बताया कि इन युवकों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण कोई झगड़ा हुआ था। इस कारण कुछ युवकों ने जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस मामले में भोगपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 4 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है व अन्यों की भी तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि शालू के कुछ गोलियां सिर में लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here