पंजाब में 11 दिसंबर से मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने की अलर्ट जारी

0
77

जालंधर (sneha) : दिसंबर लाइ तापमान में करवटे, पंजाब के मौसम को लेकर ताजा खबर। आपको बता दें कि दिसंबर के शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में बारिश तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरु हो गई है। पंजाब में भी दिसंबर के शुरुआत से ही लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते कहा है कि आने वाले 3 दिनों में पंजाब में भी रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने वाली है। इसके बाद 11 दिसंबर से मौसम में बदलाव के चलते फिर से रात का तापमान बढ़ता नजर आएगा।

बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इन आकड़ों के मुताबिक दिन व रात के तापमान में 16 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल रहा है, जबकि दिसंबर में ऐसा मौसम देखने को नहीं मिलता। गुरुवार को भी लुधियाना, जालंधर, पटियाला समेत कई शहरों में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। नवांशहर में सबसे कम 50 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई जिसके चलते रात के समय ठंड में बढ़ौतरी हुई है। अधिकतम तापमान का 24 डिग्री तक रिकार्ड होना भारी सर्दी में रूकावट पैदा कर रहा है। वहीं सुबह के समय हाइवे पर बेहद धुंध देखने को मिलती है और राहगीरों के लिए विजीबिल्टी का कम होना परेशानी का सबब बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here