पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। हैदराबाद की रहने वाले लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप किया। वरुण के खिलाफ बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।
हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, वरुण के पिता ने कहा कि लड़की बेटे को बदनाम करने की कोशिश कर रही। हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के CM भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था। उनका जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। वह ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल रहे हैं।


















