पंजाब मे आज कांग्रेस निकालेगी ट्रैकटर मार्च

0
74

संघर्ष की राह पर चल रहे किसानों के पक्ष में पंजाब कांग्रेस उतर गई है। कांग्रेस की तरफ से आज राज्य के विभिन्न जिलों में किसान बचाओ ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के लिए मेडिकल कैंप व लंगर की व्यवस्था की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में यह प्रोग्राम होंगे।

जिलों में ट्रैक्टर मार्च को कामयाब बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं पर रहेगी। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि इस मार्च से आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण और उचित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब के नागरिक होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़े हो जाएं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मार्च के समय वह जंडियाला में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भले ही वह राजनीतिक संस्था से जुड़े हैं, लेकिन किसानों के पक्ष में खड़े रहेंगे। इससे पहले यूथ कांग्रेस की तरफ से किसानों के पक्ष में बाइक रैली निकाली गई थी। इसमें यूथ के काफी नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस किसान आंदोलन में पहले दिन से किसानों के पक्ष में जुटी हुई है। कांग्रेस की तरफ से किसानों को कानूनी मामलों से बचाने के लिए फ्री लीगल सर्विस देने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। इस काम को कांग्रेस का लीगल सेल देख रहा है। कांग्रेस प्रधान ने राजपुरा अस्पताल में पहुंचकर आंसू गैस के गोले लगने से घायल हुए किसानों से मिलकर उनका दुख दर्द जाना और उनकी राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। इसी मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज व पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर सभी जिलों में रोष प्रदर्शन किए गए। वहीं, कांग्रेस के विधायक और नेता किसान संघर्ष में शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here