जालंधर (sneha) : पंजाब में दिसंबर के शुरुआत से ही ठिठुरन बड़ रही है और इस समय घने कोहरे के साथ कंपकंपा देने वाली शीत लहर के प्रभाव में है। पंजाब में सर्दी और धुंध को मद्दे नज़र रखते हुए सरकार ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलो में छुट्टियों का एलान कर दिया है। स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टिया रहेगी। इसको लेकर स्कूलों में आदेश जारी कर दिया गया है।

















