जालंधर/फिरोजपुर(नवनीत कौर) : श्रद्धालु सुखदेव सिंह की महाराजा रणजीत सिंह जी की बरसी पर जत्थे के साथ पाकिस्तान गए थे जहाँ से लौटते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।उनके परिजनों ने बताया कि वापस लौटते समय जैसे ही वह भारतीय सीमा में दाखिल हुए तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। मृतक सुखदेव सिंह का शव आज गांव झोक टहिल सिंह स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


















