जालंधर (sneha) : पंजाब और हरियाणा में मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को अभी कोल्ड वेव और घनी धुंध से राहत नहीं मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। चंडीगढ़ में सुबह के समय धुंध व दोपहर में धूप खिलने का अनुमान है। हरियाणा के 8 जिलों में ज्यादा धुंध की चेतावनी है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब है। गत बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं पंजाब के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की चेतावनी है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध है। सुबह के वक्त यहां विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। पंजाब में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से संदेश भेजे गए हैं, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने का अनुमान है।

















