पंजाब-हरियाणा में धूप निकली: 5 दिन मौसम रहेगा साफ

0
44

जालंधर (sneha) : उत्तर भारत में बीती शाम पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का असर पूरी तरह से खत्म हो गया। पंजाब-हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार सुबह धूप खिली हुई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दोनों राज्यों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। हरियाणा में धूप खिलने के बाद भी तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिला। औसतन तापमान बीते दिन के बराबर ही दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री तक कम बना हुआ है। पंजाब में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.2 डिग्री तक कम बना हुआ है। बीते दिन धूप खिलने के बाद हल्का उछाल देखने को मिला। आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक सुधार होगा और हालात सामान्य बनेंगे। चंडीगढ़ में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण तापमान सामान्य से 4.9 तक कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here