पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते दो दिन बर्फबारी, बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम सामान्य होने लगा है। पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में आज धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में हालात सामान्य रहेंगे। वहीं हिमाचल में आज मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला में इस सीजन का यह पहला हिमपात है। इसके साथ विभाग ने चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, किन्नौर व सिरमौर में भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 3 फरवरी से एक्टिव हो जाएगा।


















