पंजाब-हरियाणा में बारिश के साथ जारी हुआ तूफान का Alert

0
42

जालंधर (sneha) : पंजाब के कई हिस्सों में बारिश से ठिठुरन व सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ सहित 10 राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफान और बारिश का अलर्ट है। वहीं चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 30 से 40 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बता दें कि कई जिलों में 10 एम.एम. तक बारिश रिकार्ड की गई है जोकि फरवरी के मौसम में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और ठंडी हवाओं के झोंकों ने शीत लहर का अहसास करवाया। इसके चलते बठिंडा का न्यूतम तापमान 8 डिग्री तक रिकार्ड हुआ जबकि पठानकोट में 9 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से पंजाब में संडे बाजार व रूटीन कामकाज प्रभावित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here