पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बढ़ेगा खतरा

0
48

जालंधर (sneha) : मौसम विभाग ने 15 राज्यों में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा पंजाब सहित कई राज्यों के लिए घने से घने कोहरी की चेतावनी जारी करते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है। इस चेतावनी के मुताबिक हरियाणा, पंजाब में इस समय घना कोहरा पड़ रहा है जबकि आने वाले दिनों में इससे भी घना कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे में विजिबिलिटी न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। अलर्ट के मुताबिक पंजाब के कुछ जिलों में यैलो अलर्ट, कुछ में ऑरेंज अलर्ट जबकि आधे से अधिक जिलों में रैड अलर्ट चल रहा है।

अमृतसर, जालंधर, लुधियना जिले रैंड अलर्ट जोन में हैं जबकि होशियारपुर, पठानकोट यैलो अलर्ट की श्रेणी में रखे गए हैं। इसी तरह से फतेहगढ़ साहिब व गुरदासपुर को ऑरेंज अलर्ट जोन में रखा गया है। घने कोहरे के चलते आने वाले दिनों में विजिबिलिटी जीरो होने के चलते वाहन चलाने में खतरा पैदा होगा जिसके चलते इस चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब-हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों में घने कोहरे के कारण कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसी तरह से हरियाणा में अंबाला जैसे मुख्य शहरों में 20 मीटर तक विजिबिलिटी रिकार्ड हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here