जालंधर/पटना (नवनीत कौर) : पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची । सुचना देने पर दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम जारी है।होटल से बचाव कर्मियों ने दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोग झुलसे हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। बचाव राहत कार्य जारी है। झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। चार महिलाओं की हालत गंभीर है।
बता दे कि दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और दमकल की 20 गाड़िया मौके पर मौजूद है।इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस भयावह दुर्घटना में पाल होटल और उसके बगल का होटल पूरी तरह जल चुका है।अब दमकलकर्मी होटल के अंदर दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ फायर मैन हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से ऊपरी मंजिल तक पहुंच रहे हैं। कुल तीन मकानों में अगलगी की घटना हुई है। अभी तक 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अभी रेस्क्यू जारी है। डीआईजी अग्निशमन मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि अब तक 25 से 30 लोगों को निकाल जा चुका है।हादसा इतना भयावह था कि होटल के नीचे खड़ीं दर्जन भर गाड़ियां भी जल चुकी हैं। मौके पर 6 एम्बुलेंस और मंगाया गया है।दो और लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से पीएमसीएच भेजा जा रहा है। चार की स्थिति गंभीर है।


















