पति द्वारा पत्नी और 4 दिन के बच्चे को ठंड में आंगन में रखने का मामला, 4 दिन के बच्चे की मौत

0
49

जालंधर (sneha) : जालंधर के फिल्लौर के गांव चक साहबू में कुछ दिन पहले संगीता नाम की महिला ने अपने पति जीतू पर उसके 4 दिन के बेटे की मौत और उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने चार दिन के नवजात बेटे और उसे बाहर बरामदे में कड़कड़ाती ठंड में डाल दिया और पिटाई की तथा खाने के लिए कुछ भी नहीं दिया। जिससे चार दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। इसकी शिकायत अपरा पुलिस को दी गई। जिसे लेकर बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए माननीय न्यायालय में आवेदन दायर किया गया था। जिस पर माननीय अदालत ने शुक्रवार को कब्रिस्तान में जमीन में दबे बच्चे के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे, अदालत के आदेशों का पालन करते हुए अपरा थाना प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह, गुरसिमरन सिंह ढिल्लों एसडीएम नकोदर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया गया है। धिकारियों का कहना है कि जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here