नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की। बुद्धदेव भट्टाचार्जी, जो लंबे समय तक वामपंथी राजनीति के प्रमुख चेहरा रहे, अपने संघर्षशील और समर्पित जीवन के लिए जाने जाते थे।
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “बुद्धदेव भट्टाचार्जी के निधन से एक युग का अंत हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
भट्टाचार्जी का जीवन राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन के कई अध्यायों से भरा रहा, जिसने उन्हें बंगाल की राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिलाया। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।













