जालंधर (sneha) : पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। वहां लगभग 75 लाख हिंदू रहते हैं। ये संख्या कुल आबादी का 2.1% है। यहां की नेशनल असेंबली में सदस्यों की संख्या 342 है, लेकिन एक भी हिंदू महिला मेंबर नहीं है। पाकिस्तान में पहली बार हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ेगी, बिलावल की पार्टी ने टिकट दिया पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला आम चुनाव लड़ेगी। महिला का नाम डॉक्टर सवीरा प्रकाश है। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सवीरा प्रकाश को बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार राज्यों की प्रोविंशियल असेंबलीज के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी।

जानकारी के मुताबिक सवीरा प्रकाश नेडिकल में ग्रेजुएट है। सवीरा ने इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया है। सवीरा PPP महिला विंग की हासचिव भी रह चुकी है। मेडिकल की पढाई करने के दौरान ही सवीरा ने चुनाव लड़ने का मन बना लिए था। वो स्थानी महिलाओ के उठान के लिए भी काम करती रही है। इन्ही मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। सवीरा प्रकाश का कहना है की मानवता की सेवा करना मेरे खून में है।
पाकिस्तान में 8 फरवरी, 2024 को आम चुनाव होने वाला है। पाकिस्तान चुनाव आयोगने हालही में प्रावधान किया था की 5 टीसडी सामन्य सीटों पर महिला उमीदवारो को खड़ा करना होगा जिसके बाद सवीरा ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। 1973 में पाकिस्तानी नेशनल असेंबली का गठन किया गया था। 67 साल में पहली बार किसी हिंदू महिला को आम चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इस बार के चुनाव में 3 हजार से ज्यादा महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें सवीरा अकेली हिंदू महिला हैं।
















