जालंधर/बठिंडा (सिमरन) बठिंडा जिले के गांव जीवन सिंह वाला में सोमवार देर रात पालतू कुत्ता खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने पिता-पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी।.मृतकों की पहचान पिता मंदिर सिंह और बेटे अमरीक सिंह के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों ने एक वृद्ध महिला को भी घायल कर दिया। शोर मचने पर सभी आरोपित मौके से भाग गये.बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया। तलवंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल महिला के बयान पर मुख्य आरोपी एकम सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने एकम सिंह और इंदर सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी पुष्टि एसएसपी अमनीत कौंडल ने की है।















