पावरकॉम के ठेका मुलाजिमो ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हाईवे किया जाम

0
43

जालंधर (sneha) : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी आज लाडोवाल टोल प्लाजा की तरफ जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है खास। पावरकॉम के ठेका मुलाजिमो ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन। दरअसल, पावरकॉम के ठेका मुलाजिमो की तरफ से अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके हुए 12 बजे से रोड जाम किया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करीब 18 बार लिखित सरकार ने मीटिंग करने का भरोसा भी दिया था लेकिन कोई हल नहीं हुआ। उनकी मांग है कि सरकारी विभागों को आउट सोर्स और इनलिस्टमेंट ठेका कर्मचारियों को संबंधित विभागों में मर्ज करके पक्का किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here