पुलिसकर्मी अमृतपाकल को मारने वाले का हुआ एनकांउटर

0
43

जालंधर/होशियारपुर (नवनीत कौर ) : रविवार को मुकेरियां के पास मंसूरपुर में पुलिसकर्मी अमृतपाल सिंह की हत्या करने वाले सुखविंदर सिंह से पुलिस की सोमवार शाम साढ़े छह बजे लड़ाई हो गई। सुखविंदर सिंह की एक गलती के कारण पुलिस की गिरफत में आ गया और एनकाउंटर में मारा गया। रविवार से ही पुलिस सुखविंदर सिंह का पीछा कर रही थी। सुखविंदर सिंह का पता तब लगा जब उसने ने अपना मोबाइल ऑन किया तो पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। लोकेशन के अनुसार सुखविंदर पुराणा भंगाला के करीब हाजीपुर के पास जंगल की ओर जाते देखा गया।

पंजाब पुलिस ने पहली बार किसी आरोपी को पकड़ने के लिए तीन से चार किलोमीटर के उक्त इलाके में तलाशी करने के लिए ड्रोन की मदद ली। पुलिस को चकमा देने के लिए सुखविंदर दिन भर कभी खेतो में या कही ओर छिपता जा रहा था। इसी के बीच सुखविंदर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भंगाला मेन रोड पर पहुंच गया। जहां उसने ट्रोल पंप पर 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी।

इसी बीच शाम 5 बजे वह एक दुकान पर पान जर्दा खरीदने के लिए पहुंचा। फिर शाम 6.30 बजे जब पुलिस ने सुखविंदर को घेरा तो उसने दूर से पुलिस पर फायरिंग की और हिमाचल की तरफ भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह मारा गया। पीछा करने के दौरान शाम करीब 6.33 बजे सड़क के नीचे खेत में शव मिला तब उसे गोली लगी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here