जालंधर (sneha) : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक जिम ट्रेनर को गोली मार दी। यह गोली जिम ट्रेनर के पैर में लगी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनर जिम बंद करने के बाद दोस्त के साथ कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान हमलावरों ने हमला किया। घायल की पहचान मनदीप नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
जिम ट्रेनर कुलदीप सिंह ने बताया कि गिल नहर के पास उनका जिम है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त के साथ कार से घर जा रहा था। लोहारा पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। जब वह कारण पूछने नीचे आया तो उन्होंने गोली चला दी। उन्होंने कार में लेटकर खुद को बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद एक गोली उनके पैर में लग गयी।
जिम ट्रेनर कुलदीप ने बताया कि हमलावरों ने करीब 5 से 6 गोलियां चलाईं। पहले तो उसे एहसास ही नहीं हुआ कि उसे गोली मार दी गयी है। बदमाश भागे तो देखा कि उनके पैर से खून बह रहा है। उसका दोस्त उसे अस्पताल ले गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने इसकी सूचना शिमलापुरी पुलिस को दी। कुलदीप ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है। वह हमलावरों को नहीं जानता।


















