पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही सैंकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया

0
44

 

जालंधर/इंदौरा (नवनीत कौर) : पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है, जिसमें पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही सैंकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। पुलिस को यह सफलता पठानकोट जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल टॉप मंन्दिर के पास प्राप्त हुई।

एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उक्त कारवाई में सन्नी पुरी व गौरव के कब्जे से उनकी फॉरच्यूनर गाड़ी से 45 पेटी अग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में आबकारी अधिनियम मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है व उक्त शराब व फॉरच्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि चुनावों में उक्त शराब का प्रयोग किया जाना था, लेकिन पुलिस ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here