पुलिस ने तरनतारन मामले में 2 निहंग सिंहों को किया गिरफ्तार

0
45

पंजाब डेस्क : पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तरनतारन मामले में 2 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने करतारपुर के पास इन निहंग सिंहों को काबू किया है।

पुलिस निहंग सिंहों को पीछा कर रही थी कि इन्होंने पुलिस को देखकर अपनी इनोवा कार भगा ली और फरार हो गए थे । अब जाकर पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए निहंग सिंहों की पहचान परमिंदर सिंह और राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से अभी और गिरफ्तारियां बाकी हैं।

तरनतारन के पट्टी में 6 निहंगों सिंहों ने पट्टी के वार्ड नंबर 6 के एक घर में घुस कर व्यक्ति शम्मी की बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसकी एक वीडियो भी सामने आई थी जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे थे और इसी दौरान उन्होंने शम्मी का की हत्या कर दी थी और बेटे का भी गुट काट दिया था। इस घटना के बाद परिवार वालों ने धरना लगाया था और अल्टीमेटम दिया था कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here