पूर्व CM चन्नी पर शिकंजा कसने की तैयारी: गोवा में कंपनी को जमीन लीज पर देने के मामले में विजिलेंस करेगी पूछताछ

0
54

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी पर पंजाब सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी की है। गोवा में 8.92 एकड़ प्राइम जमीन एक निजी कंपनी को लीज पर देने के मामले में विजिलेंस उन्हें पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है। इस चीज के संकेत खुद CM भगवंत मान ने दिए हैं। उनका साफ कहना है कि सरकारी खजाने को जिसने भी नुकसान पहुंचाया है, उसे माफ नहीं किया जाएगा। वहीं, CM दावा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होंगे। जिससे पता चलेगा कि पंजाब के नेताओं ने किस तरह सरकारी खजाने को लूटा है।

2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय पार्टी हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की कमान सौंपी थी। वह 3 महीने तक तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। इस दौरान गोवा में पंजाब सरकार की 8.92 करोड एकड़ प्राइम जमीन 1.13 लाख रुपये प्रति महीने की दर से लीज पर दी गई थी। इसी मामले की जांच चल रही है। हालांकि अब सरकार ने एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया है। साथ ही जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पहले भी चन्नी से पूछताछ हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य सरकार विरोधी दलों पर पूरी तरह से हावी हो गई है। एक तरफ किसान आंदोलन की वजह से सभी दल सरकार को घेर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार की तरफ से उन पर आक्रामक मूड में है। वीरवार को एक तरफ लुधियाना में सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई नेताओं पर केस दर्ज हुआ।

तो चंडीगढ़ में सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल को उनके होटल के मामले में घेरा था। इससे पहले समागम उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्ध, सुखबीर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और हरसिमरत कौर बादल पर पंजाबी को लेकर तंज कसा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here