प्रवासी मजदूरों पर हुआ हमला , तीन लोग हुए जख्मी

0
47

जालंधर (sneha) : जालंधर में लैदर कॉम्प्लेक्स चौक में आधी रात प्रवासी मजदूरों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना में 3 युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। प्रवासियों ने आरोप लगाए हैं कि उनके साथ थाने के अंदर पुलिस ने भी दुर्व्यवहार किया। देर रात घायलों द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर पुलिस को दे दी थी। अब पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। जालंधर के वरियाणा के रहने वाले प्रवासी रोहित ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह देर रात के वक्त अपनी पत्नी के साथ घर की ओर आ रहा था। इस दौरान वरियाणा में स्थित एक फैक्ट्री के लोगों द्वारा उसकी पत्नी पर अभद्र कमेंट किया गया। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। वहीं, देर रात थाने में मौजूद एएसआई सुखदेव चंद ने कहा- ये वारदात थाना मकसूदा के क्षेत्र में हुई है। वह इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। मगर पुलिस द्वारा किसी से कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। मामले को थाना मकसूदा की पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। ASI सुखदेव चंद ने कहा कि थाने में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दुर्व्यवहार करने वाली कोई बात नहीं हुई थी। सभी आरोप गलत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here