प्रिंसिपल की आपत्तिजनक तस्वीरें हुई वायरल, मैनेजमेंट कमेटी ने लिया बड़ा Action

0
58

जालंधर (sneha) : जालंधर में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की 2 महिला टीचरों के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हो गई। फोटो के सामने आते ही पेरेंट्स भड़क उठे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट के आगे इसका जमकर विरोध किया। जिसके बाद मैनेजमेंट ने लम्मा पिंड के अर्जुन नगर में स्थित इस स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। उससे स्कूल का सारा हिसाब-किताब ले लिया गया है। वहीं, जिन 2 महिला टीचरों के साथ उसकी फोटो वायरल हुई थी, उन्हें २ महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया है। हालांकि प्रिंसिपल ने फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाने का दावा करते हुए झूठा करार दिया था। मीडिया को उन्होंने कहा था कि जिन महिलाओं के साथ उनकी फोटो दिखाई जा रही हैं, वह उनकी बेटी जैसी हैं। प्रिंसिपल को सस्पेंड करने के मामले में स्कूल मैनेजमेंट ने एक पेज का बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया कि प्रिंसिपल की महिला टीचरों के साथ फोटो वायरल होने की सूचना मैनेजमेंट कमेटी को मिली तो गंभीरता से मीटिंग की गई। जिसमें प्रिंसिपल से सारा चार्ज लेकर सस्पेंड कर दिया गया। वहीं जिन महिला टीचरों के साथ फोटो वायरल हुए थे, उन्हें 2 महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया है। स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस के साइबर सेल को पूरे मामले की शिकायत दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here