जालंधर (आरती ) : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने के लिए समारोह में पहुंच चुके हैं। एक्टर ने जिस अंदाज में वहां शिरकत की, उन्हें देख फैंस हैरान रह गए। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथुन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती चोटिल अवस्था में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने पहुंचे है। ऐसे में उन्हें इस हाल में देख फैंस का हैरान होना जायज है। एक्टर के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ और उन्होंने आर्म सपोर्टर पहना हुआ है। इस हाल में सम्मान लेने पहुंचे मिथुन ने अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही संघर्षशील युवाओं को भी संदेश दिया।













