फगवाड़ा में चार झुगियों में लगी आग, करीब ₹40000 का नुकसान

0
61

जालंधर/फगवाड़ा(नवनीत कौर) : पंजाब के फगवाड़ा में गांव नरूड़ में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से चार झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब चालीस हजार रुपए का नुकसान हुआ है जबकि जानी नुकसान से बचाव रहा है।श्याम कुमार ने बताया कि वह पास में ही मजदूरी कर रहे थे कि अचानक झुग्गी में धुआं निकलता देखा और देखते ही देखते आग फैल गई और सब कुछ तबाह हो गया।श्याम कुमार के अनुसार गेहूं व चावल की बोरी सहित अन्य सामान जल गया है, जिसके चलते उनका करीब ₹40000 का नुकसान हुआ है। लोगों ने आग की लपटें देखी उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।काफी मुश्किलों के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मगर उस दौरान तक चार झुग्गियां जलकर राख हो चुकी हैं। झुग्गियों में रह रहे परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में इस घटना ने उनके आवास व मूलभूत जरूरतों से जुड़ें कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here