फगवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी बस से टकराई तेज रफ्तार कार

0
15

फगवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी बस से टकराई तेज रफ्तार कार, लुधियाना के एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 3 घायल

फगवाड़ा (पंजाब): फगवाड़ा-जालंधर मुख्य जी.टी. रोड पर गांव चक्क हकीम के पास बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जालंधर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी निजी बस से जा टकराई। इस टक्कर में कार सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


अमृतसर से माथा टेक कर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के दुगरी निवासी यह परिवार अमृतसर के श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार फगवाड़ा के पास चक्क हकीम रोड पर पहुंची, वहां खड़ी एक बस के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here