जालंधर/फिरोजपुर(नवनीत कौर):लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फिरोजपुर में 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। फिरोजपुर लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट से आम आदमी पार्टी से जगदीप सिंह काका बराड़, कांग्रेस से शेर सिंह घुबाया, अकाली दल से नरदेव सिंह बॉबी मान, बीजेपी से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और बसपा से सुरिंदर सिंह कंबोज चुनाव मैदान में उतरे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार बाजी मारेगा। फिलहाल लोकसभा चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। शेर सिंह घुबाया (कांग्रेस)-९४०१५,नरदेव सिंह बॉबी मान (अकाली दल)- 91161 ,जगदीप सिंह काका बराड़ (आप)- 91078 ,गुरुमीत सिंह सोढ़ी (भाजपा)- 88687 ,सुरिंदर सिंह कंबोज (बसपा)- 2954 ,मुक्तसर 7वां राउंड (फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र)शेर सिंह घुबाया (कांग्रेस) -7718 ,जगदीप सिंह काका बराड़ (आप)-19169 ,नरदेव सिंह बॉबी मान (शिरोमणि अकाली दल) -19086 ,राणा गुरुमीत सिंह सोढ़ी (बीजेपी)- 7400


















