फिरोजपुर में गोलीबारी की घटनाएं , एक दिन में दो जगह चली गोलियां

0
54

जालंधर /फिरोजपुर (आरती) : फिरोजपुर में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को एक बार फिर फिरोजपुर में एक ही दिन में दो जगहों पर गोलियां चली हैं।

ताजा घटना बगदादी गेट के पास हुई, जहां मामूली विवाद के बाद एक राहगीर ने गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक राजबीर सिंह ने बताया कि वह एक शादी से लौट रहे थे, जब चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी ने टक्कर मार कर आगे निकलने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर गाड़ी में बैठे युवकों ने गोलियां चला दीं, जिसमें एक गोली राजबीर की टांग में लगी।

मामले की जांच कर रही पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और गोली चलाने के कारणों और आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here