फिल्म ‘द क्रू’ के पहले गाने का टीजर जारी

0
51

‘द क्रू’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में तीन अभिनेत्रियों करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की दमदार अदाकारी के साथ ग्लेमर का तड़का लगेगा। फिल्म का धमाकेदार टीजर फैंस को खूब पसंद आया था। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘क्रू’ का पहला गाना रिलीज करने की योजना बनाई है। आज निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी किया।
फिल्म के पहले गाने का शीर्षक है ‘नैना’। इस गाने की टीजर में कृति सेनन नजर आ रही हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने आज शनिवार, दो मार्च को ‘नैना’ गाने का टीजर रिलीज किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने गाने की झलक दिखाई। यह गाना चार मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। गाने के टीजर वीडियो में कृति सेनन व्हाइट ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने अपने कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here