चंडीगढ़ से उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला AAP में शामिल

0
60

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर): लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली बादल में एक ओर नेता ने बदली पार्टी जब चंडीगढ़ से अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ से 3 बार पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हरदीप सिंह बुटरेला को सम्मानित कर पार्टी में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि हरदीप सिंह बुटरेला ने हाल ही में अकाली दल द्वारा चंडीगढ़ से दिया गया टिकट लौटा दिया था और पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here