Edited By: Sneha Das
विशाखापट्टनम के बंदरगाह में समुद्र के पास खड़ी नावों में लगी भीषण आग। यह आग कितनी घातक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की चपेट में आकर पानी में खड़ी 40 नावें पूरी तरह खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह आग देर रात ही लगी थी और पुलिस-दमकल की टीम मौके पर ही पहुंच गई थीं। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। बंदरगाह में आग लगने से 25-30 करोड़ रुपये की नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अपनी नावों में लगी आग को देखकर मालिक अपने आंसू नहीं रोक पा रहे। स्थानीय लोगो ने बताया कि उन्हें संदेह है कि अज्ञात लोगों ने ऐसा किया। वही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है पर आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया ।


















