बठिंडा के अफीम वाली गली से दूध के पैकेट चुराकर चोर फरार

0
51

जालंधर/बठिंडा (sneha) : बठिंडा शहर में चोर खाने-पीने की चीजों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को अफीम वाली गली में एक दुकान के बाहर रखे दूध के पैकैट दो चोर चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना गली में CCTV कैमरे में कैद हुई। जानकारी के मुताबिक दुकानदार ने दुकान के मुख्य गेट पर एक बड़े पतीले में दूध के 10-15 पैकेट रखे हुए थे। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए। जिसमें एक युवक नीचे उतरा जो दुकान के बाहर रखा दूध के पैकटों का पतीला उठाकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। वही, कुछ दिन पहले सिरकी बाजार से बादाम का गट्ठा चोरी करने के मामला सामना आया था। जिस युवक को परस राम नगर में लोगों ने चोरी का माल बेचते हुए पकड़ लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here