बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग की और से नई Update

0
37

जालंधर/चंडीगढ़ (दिव्या): मौसम विभाग की और से नई अपडेट सामने आ रही है की पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। तेज धूप के कारण कई जिलों का तापमान 34 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज शाम से मौसम बदलना शुरु होगा और कल कई जिलों में बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में ऐसी गर्मी का कारण कम बारिश होना है। पंजाब में 1 सितंबर से अब तक बारिश में 43 फीसदी की कमी आई है। इसी के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here