जालंधर (आरती ) : बस स्टैंड के पास संगम होटल में आग लगने की घटना सामने आई है. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी है. जहां फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि यह होटल शशि शर्मा का है. बताया गया है कि हादसा एसी फटने से हुआ। इस घटना में सबसे पहले नीचे के ऑफिस में आग लगी, जिसके बाद आग फैलने लगी.













