बांग्लादेश की राजधानी में 7 मंजिला इमारत में आग: 44 लोगों की मौत, 22 घायल

0
36

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार (29 फरवरी) की रात एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई। इसमें 44 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों को आग बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे। ग्रीन कोजी कॉटेज नाम की बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, इनमें से 42 बेहोश थे। सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई।बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने कहा- रात करीब 9:50 बजे पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यहां कई और रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी। रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here