जालंधर/लुधियाना(नवनीत कौर) : लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होते ही उन्होंने अपने सुर बदल लिए हैं। आज कॉन्फ्रैंस के दौरान बिट्टू पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी पर निशाना साधते हुए। बता दें बिट्टू ने पी.एम. दौरान हुई चूक का सीधा इलजाम चन्नी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के पीछे चरणजीत चन्नी की शरारत थी। पी.एम. मोदी का काफिला चन्नी ने 15-20 लोग भेजकर रुकवाया था।उस समय बारिश का मौसम होने के कारण पी.एम. मोदी हेलिकॉप्टर छोड़ कर सड़क के रास्ते से फिरोजपुर पहुंच थे। उस समय पी.एम. मोदी ने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करना था। अब तक पंजाब एक बड़ी इंडस्ट्री लग चुकी होनी थी। चन्नी ने पंजाब का बहुत बड़ा नुक्सान किया था। आपको बता दें 5 फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर आने वाले इस दौरान उनके काफिले को रोका गया था।

















