बुजुर्ग महिला को दूर तक घसीटते ले गए लुटेरे,CCTv आया सामने

0
42

जालंधर (नवनीत कौर) : जालंधर के मोता सिंह नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने बुजुर्ग महिला से पर्स छीन लिया। इतना ही नहीं जब बुजुर्ग महिला ने अपना पर्स नहीं छोड़ा तो लुटेरे उक्त महिला को काफी दूर तक घसीटते ले गए। इसी बीच लुटेरों ने महिला का पर्स छीन लिया और भाग निकले। लुटेरों की यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।बजुर्ग महिला घायल हो गई ।

उक्त महिला ने बताया कि उसके पर्स में नकदी, बैंक पासबुक व अन्य सामान थे। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।पीड़िता ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। शाम होते ही कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है। उनकी उम्र लगभग 70 साल हो गई है लेकिन ऐसा समय उन्होंने पहली बार देखा है कि कोई भी महिला अपनी ही कॉलोनी में सुरक्षित नहीं है। वह कल शाम बाजार से घर जा रही थी तभी पीछे से किसी ने उसका पर्स झपट लिया। जब पर्स नहीं छूटा तो स्कूटर चला रहे लुटेरों ने रेस बढ़ा दी और करीब 20 मीटर की दूरी तक घसीटते ले गए। इसी दौरान एक कार की लाइट उन पर पड़ी तो कॉलोनी में पता चला कि लुटेरों ने एक वृद्धा से लूटपाट की है। कॉलोनी के लोगों ने पानी पिलाया और घर तक छोड़कर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here