जालंधर(नवनीत कौर) : जालंधर के आज बीएमसी चौक में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में काम करते समय असिस्टेंट मैनेजर की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर को हार्टअटैक आने से मौत हुयी है। मृतक की पहचान अशोक कुमार अमृतसर में रहने वाले के रूप में हुई है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अशोक कुमार रोज की तरह बैंक में आए थे और बैंक में आए लोगों को डील कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अचानक साइलेंट अटैक आ गया। अशोक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


















