बॉक्सिंग खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौ/त

0
41

जालंधर/संगरुर(नवनीत कौर) : संगरूर में बॉक्सिंग खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत हो जाने की खबर सामने आई है। युवक की पहचान बॉक्सिंग खिलाड़ी कुलवीर सिंह के रूप में हुई है। कुलवीर ने बॉक्सिंग में नेशनल लेवल पर मेडल जीते थे और वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस संबंध में मृतक की मां मलकीत कौर ने बताया कि उसका बेटा बुरी संगत में फंस कर नशा करने लग गया था। वह साबरा गैंग से नशा खरीदता था। मां ने बताया कि उसने इसे लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी थी पर पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। उसका बेटा घर में बेहोशी की हालत में मिला इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने मांग की है कि इस मामले को लेकर सख्त करवाई की जाए ताकि पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here