भयानक सड़क हादसे में 4 की मौके पर ही मौ/त

0
55

जालंधर/पटियाला(नवनीत कौर):पंजाब के पटियाला में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 विद्यार्थियों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी डिग्री पूरी करने के बाद एक पार्टी के बाद होटल से निकले थे और उसके बाद रेस लगा रहे थे, इसी दौरान यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6,छात्र सवार थे, तभी देर रात करीब 12 बजे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 छात्रों की मौत और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.। घायलों को चंडीगढ़ के पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here