भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
53

जालंधर / चंडीगढ़ (आरती): प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद, बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और हरियाणा में 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 अगस्त को येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में 30 MM, पटियाला में 4 MM, मोगा में 2 MM, पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब में 7.2 MM और रोपड़ में डेढ़ MM बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अन्य शहरों में चंडीगढ़ का तापमान 36.2 डिग्री, अमृतसर का 38.1 डिग्री, लुधियाना का 36.2 डिग्री, पटियाला का 36.3 डिग्री, पठानकोट का 38.3 डिग्री, गुरदासपुर का 38 डिग्री, नवांशहर का 35.9 डिग्री, बरनाला का 37.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का 36.1 डिग्री और फिरोजपुर का 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here